देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर || India’s 73rd Chess Grandmaster || शतरंज ग्रैंडमास्टर
हाल ही में तमिलनाडु के 14 वर्षीय युवा शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम(Bharath Subramaniyam) भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने। इस प्रतियोगिता का आयोजन इटली के कैटोलिका में किया जा रहा था। प्रतियोगिता में भरत सुब्रमण्यम में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर…
हाल ही में तमिलनाडु के 14 वर्षीय युवा शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम(Bharath Subramaniyam) भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने। इस प्रतियोगिता का आयोजन इटली के कैटोलिका में किया जा रहा था। प्रतियोगिता में भरत सुब्रमण्यम में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर मापदंड हासिल किया। सुब्रमण्यम टूर्नामेंट के नौ राउंड से 6.5 अंक हासिल किए और कार्यक्रम में सातवें स्थान पर रहे। सुब्रमण्यम से पहले मित्रभा गुहा पिछले साल नवंबर 2021 में 72वें ग्रैंडमास्टर जबकि उनसे दो दिन पहले संकल्प गुप्ता 71वें ग्रैंडमास्टर बने थे। भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे। ग्रैंडमास्टर बनने के लिए एक खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर मानदंडों को हासिल करना होता है। और 2500 Elo अंको की लाइव रेंटिग को पार करना होता है।
महत्वपूर्ण बिन्दु :-
शतरंज खेल का संचालन करने वाली संस्था ‘FIDE’ है।
FIDE- International Chess Federation
‘फिडे’ की स्थापना 20 Jul 1924 को किया गया था।
इसका मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड) है।
‘फिडे’ के वर्तमान अध्यक्ष आरकड़ी डवोरकोविच है।